रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में जिला न्यायालय ने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई
सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से मारपीट के करीब 10 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को दोषसिद्ध कराया गया है,मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का है। वर्ष 2016 में दर्ज मुकदमे में चंदन उर्फ राहुल सिंह और विक्की उर्फ रोहित सिंह को आरोपी बनाया गया था,जनपद एवं सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 308/34 के तहत 5-5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।