#नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
#रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों हाईटेंशन ग्राउंड के पास एक खंडहर में किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान एक पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात बताई है। पुलिस का दावा है कि हथियार का इस्तेमाल छिनतई और लूट की घटनाओं में किया जाता था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच करते हुए पुलिस छापेमारी कर रही है।
#Ranchi #Namkum #RanchiPolice #CrimeNews #JharkhandNews #RanchiNews #PoliceAction #CrimeUpdate #Arrested #IllegalArms #StolenBike #JharkhandPolice #BreakingNews #LatestNews #LoktantraBharat #LoktantraKhabar