गिरिडीह: मालवाहक गाड़ी और पल्सर मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास हुआ, जहां मालवाहक वैन और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।