हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मेले का समापन, 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, अगले साल के लिए और अधिक बजट का ऐलान
उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मेले गोगामेडी का विधिवत रूप से समापन हो गया है। इस वर्ष मेले में 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। देवस्थान विभाग की ओर से इस साल मेले में अलग-अलग तरह के नवाचार किए गए थे, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। भादरा विधायक ने अगले साल मेले में और अधिक बजट लाने का ऐलान किया है।