मेरठ: मेरठ में कांवड़ मार्ग पर DIG ने पैदल गश्त कर खुद ठीक कराई टूटी बैरिकेडिंग, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Aug 11, 2026 मेरठ में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ DIG कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने गढ़ रोड पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को परखा।