कोईलवर: नदी में स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम
गिधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव के समीप शनिवार को नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर सागर कुमार की मौत हो गई। मृतक न्यू खवासपुर निवासी मनोज बिन का पुत्र था। वह ज्ञानपुर गांव में अपने नाना स्वर्गीय राम पुलिस बिन के घर रहकर पढ़ाई करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार स्नान करने के दौरान घटना घटी। पोस्टमार्टम के बाद शाम 6:00 परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए