नानपारा: मटेरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए किया पैदल गश्त, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
मटेरा कस्बे में पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना था।गश्त के दौरान, थाना प्रभारी ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के निर्देश भी दिए।