Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया कवरेज रोकने के मामले में एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा स्पष्टीकरण भुंतर। भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज रोकने के मामले में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित आढ़ती से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सब्जी मंडी भुंतर के इंचार्ज हरीश ने संबंधित आढ़ती को भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी की बोली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और ऐसी घटनाओं से मंडी की निष्पक्षता व पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि गत दिनों भुंतर सब्जी मंडी में शर्मा फ्रूट कंपनी, दुकान नंबर-16 के आढ़ती द्वारा मीडिया कर्मियों को बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज करने से रोक दिया गया था। इस घटना के बाद किसानों, बागवानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडी में पारदर्शिता बनाए रखने और मीडिया को स्वतंत्र रूप से कवरेज करने देने की मांग उठाई थी। अब एपीएमसी की कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संदेश गया है कि मंडी की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ▶️ पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें और ऐसी ही निष्पक्ष व भरोसेमंद स्थानीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करना न भूलें।

Bhuntar, Kullu | Jul 30, 2026