इटाढ़ी: कवलदह पोखर शहीद स्मारक पर डीएम ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Itarhi, Buxar | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। डीएम साहिला ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया। डीएम ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।