बचरा-पोड़ी में 'सरकार आपके द्वार' शिविर, योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को मिली सुविधाएं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम बचरा-पोड़ी में 'सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार' शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाएं और सामग्री वितरित की गई।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पंजीयन एवं दस्तावेज पूरे रखने की अपील की। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने को कहा, ताकि धान खरीदी के समय किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे तहसील कार्यालय सेवा सेतु केंद्र, सीएससी से संपर्क कर जल्द पंजीयन कराएं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#JanSeva #JanBhagidari
#ViksitChhattisgarh
1 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 4, 2026