प्रतापपुर: नालसा ‘संवाद’ योजना के तहत सलका में निकाली गई जागरूकता रैली
शनिवार दोपहर 1 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर के मार्गदर्शन में नालसा ‘संवाद’ योजना 2025 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से आयोजित रैली में छात्राओं ने लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया।