बक्सर: सांस्कृतिक संध्या के साथ आम्रपाली बक्सर ने मनाया स्थापना दिवस
Buxar, Buxar | Oct 2, 2026 आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के स्थापना दिवस पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रति रुचि जगाना है।