हरनौत: सरथा गांव स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण सहित कई पदक
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा गांव स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बिहारशरीफ में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत हासिल किए। प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, खो-खो और कराटे सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया