दुधि: नहर में डूबने से युवती की मौत, बचाने कूदीं दो बालिकाएं गंभीर, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ज़ोरुखाड़ गांव मे बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कपड़े धोने व नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में जमे पानी में पैर फिसलने से एक युवती की डूबकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नहर में कूदीं दो पड़ोसी बालिकाएं गंभीर रूप से अचेत हो गईं।