सुल्तानगंज: SRP एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने हजारों डाक कांवरियों को फल-शरबत देकर की सेवा
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सावन माह के 11वें दिन SRP एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, रचना भागलपुर की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। यहां डाक कांवरियों को निःशुल्क फल, प्रसाद, शरबत और ठंडा पानी दिया गया। तपती राह पर जब कांवरियों को ठंडा पानी और शरबत मिला तो कुछ पल के लिए उनके थके कदम ठहर गए। राहत मिली और फिर वही आवाज गूंज उठी—‘बोल बम।’