हरदा: बारिश ने खोली सड़कों की गुणवत्ता की पोल
करोड़ों की लागत से बनी सड़कें बारिश में उखड़ीं।
Harda, Harda | Aug 14, 2026 हरदा शहर में लगातार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका द्वारा कायाकल्प योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से 15 सड़कों का निर्माण कराया गया था।