Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने "परिवर्तन संकल्प सम्मेलन" अभियान का आगाज़ हल्द्वानी से कर दिया है। राजपुरा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस 7 जुलाई तक प्रदेश के सभी 13 जिलों में पहुंचकर जनता से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं को सुनते हुए बदलाव का संदेश घर-घर तक पहुंचाएगी। कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करने का एक बड़ा प्रयास है। 📍 स्थान: हल्द्वानी 🎤 रिपोर्ट: रिहान खान 📺 I7 News #Haldwani #Congress #ParivartanSankalpSammelan #UttarakhandPolitics #Election2027 #CongressMission2027 #KaranMahara #SumitHridayesh #HaldwaniNews #UttarakhandNews #PoliticalNews #RajpuraHaldwani #I7News #I7NewsNainital #BreakingNews #ElectionUpdate #UttarakhandElection #CongressCampaign #LatestNews #RihanKhan

Haldwani, Nainital | Jun 30, 2026