गुना नगर: गुना NH-46 पर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, ट्रक ने गाय को 2 km तक घसीटा, नज़ारा देख लोगों में आक्रोश
गुना। नेशनल हाईवे-46 पर रानीखेड़ा के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ट्रक चालक ने गाय को टक्कर मारने के बाद उसे करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे गाय की दर्दनाक मौत हो गई है।घटना का वीडियो 11 अगस्त शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।गौ सेवकों ने ट्रक और चालक ट्रक को पुलिस के हवाले कराया है।