लखनपुर: सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर चार सदस्यीय दल ने निजी अस्पतालों में संचालित गतिविधियों का किया निरीक्षण
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफ लाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।