मोहम्मदगंज: सबनवा मोड़ पर तीन ठोकरों से बाइक असंतुलित, छात्र गंभीर घायल
मोहम्मदगंज प्रखंड के राजकीयकृत रहमानिया प्लस टू तारा उच्च विद्यालय का कक्षा नौवीं का छात्र देवानंद शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोहम्मदगंज मुख्य पथ स्थित सबनवा मोड़ के समीप करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया