अमानगंज: 100 दिन बाद भैंस चोरी गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; चोरी गई भैंस और पड़िया छतरपुर से बरामद
धरमपुर थाना पुलिस ने किसान के घर से भैंस और पड़िया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 100 दिनों तक लगातार प्रयास, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के जरिए आरोपियों की पहचान की।