खानपुर: खानपुर कस्बे की कलाल समाज बगीची से सर्व समाज मातृशक्ति ने रामेश्वर महादेव तक निकाली कावड़ यात्रा
खानपुर कस्बे की कलाल समाज बगीची से सर्व समाज मातृशक्ति ने रामेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली। कलाल समाज महिला मंडल सदस्य मीना पारित ने आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि कलाल समाज बगीची महादेव मंदिर से भजन कीर्तन मंडली के साथ समस्त सर्व समाज मातृ शक्ति ने रामेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकालकर रामेश्वर धाम महादेव का जलाभिषेक कर एकता का परिचय दिया।