@bareillylive: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिविल लाइन्स स्थित होटल एड्रेस ले में जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी व महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सैना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल रहे, जबकि अध्यक्षता शोभित सक्सैना और मंच संचालन महानगर महामंत्री मनोज अरोड़ा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल की उपस्थिति में बरेली मंडल का मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से अभिषेक अग्रवाल तथा मंडल महामंत्री प्रेम अग्रवाल घोषित किए गए।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह सम्मान मिलने पर वह प्रदेश नेतृत्व व उपस्थित सभी व्यापारियों का हृदय से आभारी है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि केवल व्यापारियों का संगठन है और व्यापारी समुदाय के सम्मान व हितों की रक्षा उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। यदि किसी व्यापारी पर उत्पीड़न होगा तो वह पूरा संगठन लेकर खड़ा होगा।
कार्यक्रम में देश महामंत्री सचिन कछल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।