बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छछरपुर गांव के जंगल में 92 वर्षीय बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव छछरपुर-गुंगाखेड़ी मार्ग स्थित खेत में नलकूप के पास खून से लथपथ मिला। मृतक इंद्र अविवाहित थे और अपने भतीजे चंद्रपाल के साथ रहते थे। वह अधिकांश समय खेत पर बने नलकूप के कमरे में रहते थे। रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। उनके सिर, चेहरे और कमर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस हमलावरों और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Baraut, Bagpat | Oct 6, 2026