भादरा: शतायु मतदाता हरिया देवी का शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
भादरा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 101 वर्षीय मतदाता हरिया देवी का सम्मान किया गया। एसडीएम भागीरथ राम चौधरी ने डूंगरबास मतदान केंद्र पर शाल ओढ़ाकर सम्मान-पत्र भेंट किया। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर रैंप, पेयजल, बिजली व बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।