महागामा: महागामा के प्रखंड कार्यालय सभागार में एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
प्रखंड कार्यालय महागामा के सभागार में एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने एसआईआर अभियान को सफल बनाने को लेकर बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।