विद्यालय अध्यापक महासंघ बिहार की शेखपुरा जिला इकाई का गठन।
शेखपुरा में विद्यालय अध्यापक महासंघ बिहार की शेखपुरा जिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिला इकाई के गठन के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से यशपाल कुमार को जिला अध्यक्ष चुना। वहीं अतुल्य सिंह कश्यप को जिला सचिव, सोनू कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पराज कुमार एवं रीना कुमारी को जिला उपाध्यक्ष और अन्य की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष यशपाल कुमार ने कहा कि विद्यालय अध्यापक महासंघ शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इस दौरान यशपाल कुमार,अतुल्य सिंह कश्यप,सोनू कुमार,पुष्पराज कुमार, रीना कुमारी,मारुति नंदन,पिंटू कुमार,नितिन राज,मो. ख़तिबुर रहमान,तमन्ना खातून सहित अन्य लोग शामिल हुए।