टाटीझरिया: डुमर पंचायत भवन में फॉर्मर प्रोड्यूसर की एजीएम आयोजित, कृषि योजनाओं पर मंथन
डुमर पंचायत भवन में फॉर्मर प्रोड्यूसर की एजीएम आयोजित, कृषि योजनाओं पर मंथन। टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत भवन में डुमर टाटीझरिया फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया ममता देवी, पंसस शांति शर्मा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर राय उपस्थित थे।