माण्डल: मांडल में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत
मांडल। थाना क्षेत्र के भदाली खेड़ा के पास रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।