अरवल: अरवल स्वतंत्रता सेनानी पार्क में डीएम अमृषा बैंस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अरवल की जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क पहुंचकर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।