दनकौर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 आरोपी घायल
दनकौर थाना क्षेत्र में सवारी बनाकर युवकों को कार में बैठाने के बाद बंधक बनाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से दो बंधक युवकों को सकुशल मुक्त कराया गया। आरोपियों के कब्जे से कार, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और चाकू बरामद किया गया।
#Dankaur #PoliceEncounter #GautamBuddhNagar #GreaterNoida #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #NCRExpressNews