बाजपुर में सफाई आंदोलन को लेकर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा जी की अपील
📢 सफाई आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आएं बाजपुरवासी
बाजपुर, उत्तराखंड। सफाई आंदोलन को लेकर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा जी ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और साफ-सुथरा बाजपुर बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
🤝 आइए, मिलकर बाजपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।
🌿 स्वच्छ बाजपुर — स्वस्थ बाजपुर।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर