महिला ने होमगार्ड समेत दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत गांव की एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 की शाम वह जनसेवा केंद्र पर प्रार्थना पत्र टाइप कराने गई थी। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि जानकारी पर उसका बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और मेडिकल भी नहीं हुआ। अब एसएसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
नोट: पीड़िता के आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
#Firozabad #Khairgarh #FirozabadPolice #UPPolice #SSP_Firozabad
Firozabad, Firozabad | Oct 5, 2026