शाहबाद: प्रशासन की लापरवाही: देवरी के चौराखड़ी नदी पर ऊंचा पुल नहीं बना, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर
Shahbad, Baran | Aug 13, 2026 क्षेत्र के चौराखड़ी नदी पर ऊंचा पुल ऊंचा न बनने से ग्रामीण हर साल बारिश में जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। प्रशासन की नाकामी के चलते नदी उफान पर होने के बावजूद लोग तैरकर या तेज बहाव के बीच से रास्ता पार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यह परेशानी सामने आती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।