बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर नकली वर्दी में खाना बेचते विक्रेता, वाणिज्य विभाग और RPF ने की कार्रवाई
Bina, Sagar | Sep 28, 2026 सोमवार को बीना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन अवैध वेंडरों को रंगे हाथों पकड़ा, जो IRCTC की ड्रेस पहनकर ट्रेन में खाना बेचने की फिराक में थे।चौंकाने वाली बात ये है कि पकड़े गए वेंडरों के पास न तो IRCTC का पहचान पत्र था, और न ही खाना बेचने का कोई अधिकृत लाइसेंस।