लक्ष्मीपुर: काला पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी
विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को 2 बजे वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव एवं पाराविधिक सेवक निशित निशांत ने किया। अधिवक्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार, सम्मानजनक जीवन और निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।