भूमिहीन परिवारों को मिला बसने का अधिकार, विधायक नारायण प्रसाद ने बांटे बंदोबस्ती पर्चे
नौतन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अंचल कार्यालय, नौतन के परिसर/सभागार में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘रैन बसेरा-02’ के तहत भूमिहीन एवं सुयोग्य परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।