“बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…”नन्हों के बीच जमीन पर बैठकर खेले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी में आयोजित आंगन मिलन उत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बच्चों के साथ घुल-मिल गए। उन्होंने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ खेला, उनसे बातें कीं और मिठाई व खिलौने बांटे। उपहार पाकर नन्हे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बच्चों ने बाल गीतों और मासूम प्रस्तुतियों से आंगनबाड़ी परिसर को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी संपन्न हुई तथा आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सुपोषण चौपाल में बच्चों और माताओं के पोषण पर चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। उन्होंने ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के माध्यम से पोषण को जन-जन तक पहुंचाने में परिवार और समाज की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए जनभागीदारी के साथ निरंतर प्रयासरत है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#AanganMilanUtsav #SevaSankalpAbhiyan #Poshan