धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में घुसकर टाला बड़ा हादसा
गजरौला। नेशनल हाईवे किनारे स्थित एमडी कॉलोनी के सामने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रही दूसरी कार में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार एमडी कॉलोनी के सामने आगे चल रही कार में जा टकराई।