कैंपियरगंज: पीपीगंज में पोस्ट ऑफिस एजेंट पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये वसूलने का आरोप, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर
पीपीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 हनुमतनगर बंधुपुर में बैंक एजेंट बताकर करीब 50 लोगों से लाखों रुपये की रकम वसूलने का मामला सामने आया है।पीड़ितों ने विजयलक्ष्मी दुबे पत्नी सुधीर पाण्डेय के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के मुताबिक, विजयलक्ष्मी दुबे ने खुद को बैंक का एजेंट बताते हुए अलग-अलग बचत योजनाओं के नाम पर लोगों के खाते खुलवाए।