बबेरू: मटेहना गांव में बीमारी से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Aug 16, 2026 मरका थाना क्षेत्र के मटेहना मे 15 अगस्त को आर्थिक तंगी और लंबी बीमारी से परेशान होकर मटेहना गांव निवासी संध्या पुत्री रामानुज यादव उम्र 16 वर्ष ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जब घर सूना था, तब किशोरी ने गले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, वही परिवार मे कोहराम मचा है।