कुडू: लोहरदगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत बोले: खेल से निखरेगी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा, मौका जरूरी
Kuru, Lohardaga | Sep 30, 2026 कुडू प्रखंड अंतर्गत चंदलासो पंचायत के पतराटोली में आयोजन समिति नवयुवक संघ कोकर- पतराटोली- चंदलासो के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार शाम करीब 5 बजे भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत उपस्थित रहे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।