नानपारा: नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
प्रधानमंत्री जनसेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।