गिधौर: गिद्धौर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Gidhaur, Jamui | Aug 12, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर गिद्धौर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई यात्रा में गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक, बीडीओ, सीओ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आशा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया।