राज्य स्तरीय सहयोग शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
आरा,
भोजपुर DM मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में राजस्व विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं कल्याण विभाग तथा सोन नहर विभाग से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि सहयोग शिविर के तहत कुल 226 परिवाद प्राप्त हुए हैं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Arrah, Bhojpur | Oct 3, 2026