EXCLUSIVE: धान के खेत में मिला विस्फोटक पदार्थ और अधजली ला "श, भरगामा ब्लास्ट से जोड़कर देख रहे लोग
Description
अररिया के भरगामा में शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे एक मकान में जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान नूर मोहम्मद के पुत्र मो. अख्तर का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में कथित तौर पर पटाखा निर्माण का काम चल रहा था और इसी दौरान बारूद को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालने के क्रम में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ लोगों ने सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका भी जताई है।
विस्फोट के बाद कई लोगों के घायल होने की चर्चा है, लेकिन हताहतों की वास्तविक संख्या और विस्फोट का कारण पुलिस जांच एवं आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी है।
अररिया के भरगामा की इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए WeeHours News Bihar के साथ।
#Araria #Bhargama #BiharBreakingNews #LatestNews #WeeHoursNews #WeeHoursNewsBihar
Bihar, India | Sep 27, 2026