उधवा: उधवा-बहरवा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान, चालकों से वसूला जुर्माना
प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा-बरहरवा मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर टावर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में बिना हेलमेट मोटरसाईकिल चला रहे लोगों व चार पहिया वाहनों का चालान काटा गया एवं जुर्माना वसूला गया।