पीरो: शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को पीरो पुलिस ने भेजा जेल
Piro, Bhojpur | Sep 24, 2026 शराब के नशे में हंगामा करना दो लोगों को भारी पड़ गया। पीरो थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी गिदिक कुमार के पुत्र धनजी कुमार और रोहतास जिले के मुबारकगंज निवासी लाडू बैठा के पुत्र नागेश्वर कुमार है।