पिंड्रा: वाराणसी में बीच सड़क पर अचानक बाइक में लगी भीषण आग, बाइक बनी आग का गोला, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
वाराणसी के अर्दली बाजार में बुधवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब सड़क के बीच एक बाइक में अचानक से भीषण आग लग गई। मेरी जानकारी के अनुसार पहले बाइक बीच सड़क में जाकर रुक गई और चालक उसे दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान अचानक से चिंगारी उठी और बाइक में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निस सामान उपकरण की सहायता से आग पर काबू पाया।