अररिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन की त्रासदी को याद कर लिया एकता-अखंडता का संकल्प
Araria, Araria | Aug 14, 2026 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, अररिया में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस दौरान वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय हुई त्रासदी, विस्थापन, हिंसा और आम नागरिकों की पीड़ा को याद करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की गई।